LOADING

Type to search

मानवता के लिए प्रेरणादायक उदाहरण संध्या का देहदान

Local

मानवता के लिए प्रेरणादायक उदाहरण संध्या का देहदान

Share

उदयपुर, 13 जनवरी : उदयपुर की समाजसेविका संध्या नाहर (धर्मपत्नी स्व. चंद्रसिंह नाहर) का 12 जनवरी को निधन हो गया था। उनके जीवन के अंतिम संकल्प के अनुरूप 13 जनवरी को उनकी पार्थिव देह का देहदान आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में किया गया।
परिजनों के अनुसार, निवास से पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज ले जाकर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध कार्य के लिए समर्पित की गई। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि इस देहदान से भावी डॉक्टरों को अध्ययन का अवसर मिलेगा और भविष्य में अनेक रोगियों के उपचार में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *