LOADING

Type to search

प्रावि व उप्रावि अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 17 जनवरी से उदयपुर में

Local

प्रावि व उप्रावि अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 17 जनवरी से उदयपुर में

Share

उदयपुर, 14 जनवरी: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम) और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल द्वितीय) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 17 से 20 जनवरी तक उदयपुर में कुल 391 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 1,21,459 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और प्रभारी के रूप में चंद्रेश जैन नियुक्त किए गए हैं।
राठौड़ ने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व तक प्रवेश मिलेगा। ई-एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं होगा। अभ्यर्थियों की फेस ऑथेंटिकेशन और प्रोपर फ्रिस्किंग की जाएगी। सभी प्रवेश की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड की जाएगी, और परीक्षा में किए गए चिह्नित कार्यों की वीडियोग्राफी बोर्ड के निर्देशानुसार की जाएगी।
17 जनवरी को प्रावि अध्यापक लेवल प्रथम का सामान्य परीक्षा में 34,296 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
18 जनवरी को उप्रावि लेवल द्वितीय का विज्ञान-गणित में 23,664, सामाजिक ज्ञान में 31,680 अभ्यर्थी उपस्थित होंगे।
19 जनवरी को लेवल द्वितीय की अंग्रेजी परीक्षा में 5,531 और हिंदी परीक्षा में 19,872 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
20 जनवरी को लेवल प्रथम संस्कृत परीक्षा में 576 और लेवल द्वितीय संस्कृत परीक्षा में 5,840 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *