LOADING

Type to search

मधुमेह रोगियों को खुशखबरी, सूंघने वाली इंसुलिन अब भारत में उपलब्ध

Top News

मधुमेह रोगियों को खुशखबरी, सूंघने वाली इंसुलिन अब भारत में उपलब्ध

Share

13वां एंडो डायाकॉन सम्मेलन कल से
उदयपुर, 15 जनवरी :
उदयपुर में एमएमएस एंडोक्राइन एवं डायबिटीज रिसर्च ट्रस्ट 17 और 18 जनवरी को दो दिवसीय 13वां एंडो डायाकॉन राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन होटल रमाडा में करेगा। ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. डी.सी. शर्मा ने बताया कि देश भर के करीब 25 प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक इसमें भाग लेंगे।
सम्मेलन में डायबिटीज, थायरॉयड, ऑस्टियोपोरोसिस और हार्मोन से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार और नए शोध पर व्याख्यान होंगे। इस बार मुख्य आकर्षण इनहेलेशनल इंसुलिन (सांस के जरिए ली जाने वाली इंसुलिन) पर विशेष व्याख्यान है, जो मधुमेह रोगियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है।
इसके अलावा सम्मेलन में मोटापे पर सिम्पोजियम आयोजित होगा, जिसमें नवीन दवाओं और टिर्जेपेटाइड के उपयोग पर चर्चा होगी। हार्मोन और बांझपन पर सत्र में महिलाओं और पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन और बांझपन के आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। बच्चों में हार्मोन संबंधी समस्याओं, समय से पहले यौवन, बचपन में मोटापे और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों पर भी विशेष व्याख्यान होंगे।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में राज्यभर से लगभग 250 चिकित्सक और प्रतिनिधि भाग लेने की संभावना है। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह आयोजन चिकित्सकों के साथ-साथ आम लोगों में हार्मोन, मधुमेह और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *