LOADING

Type to search

नाकाबंदी तोड़ भागा शराब तस्कर, 20 किमी पीछा कर पुलिस ने दबोचा

Local

नाकाबंदी तोड़ भागा शराब तस्कर, 20 किमी पीछा कर पुलिस ने दबोचा

Share

एमपी बॉर्डर के पास पिकअप का टायर पंक्चर, 148 पेटी अवैध शराब जब्त
बांसवाड़ा, 18 जनवरी:
बांसवाड़ा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीएसटी और पाटन थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर पिकअप को मध्य प्रदेश की ओर भगाने लगा, लेकिन करीब 20 किलोमीटर तक चले हाईस्पीड पीछा के बाद उसे पकड़ लिया गया।
पाटन थानाधिकारी सूरजमल खराड़ी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से अवैध शराब की बड़ी खेप राजस्थान लाई जा रही है। सूचना मिलते ही डीएसटी प्रभारी एएसआई विवेकभान सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छोटी सरवन इलाके में नाकाबंदी की गई।
रात के समय एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने नाकाबंदी तोड़ते हुए वाहन को तेज रफ्तार में एमपी बॉर्डर की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा शुरू किया। करीब 15 से 20 किलोमीटर तक चले इस पीछा के दौरान बॉर्डर के पास अचानक पिकअप का टायर पंक्चर हो गया।
टायर पंक्चर होते ही आरोपी वाहन छोड़कर पैदल भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान मका पुत्र लाला गणावा निवासी खेरीपाड़ा, पाटन के रूप में हुई है। पिकअप की तलाशी में 120 पेटी बीयर और 28 पेटी देसी शराब सहित कुल 148 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *