LOADING

Type to search

मंडफिया में भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

Local

मंडफिया में भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

Share

भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
मंडफिया, 25 जनवरी:
गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी का जन्मोत्सव मंडफिया कस्बे में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रविवार दोपहर भगवान देवनारायण की भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कस्बे में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।
कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर डीजे की मधुर धुनों पर नाचते-गाते हुए चल रही थीं। सजे-धजे घोड़े, ऊंट और आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। मार्ग में जगह-जगह ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से गुजरी यात्रा
शोभायात्रा गढ़ी के देवरे से प्रारंभ होकर मंडफिया कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से गुजरती हुई पुनः गढ़ी के देवरे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु भगवान देवनारायण के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में लीन नजर आए।
रात्रि जागरण व सामूहिक भोज का आयोजन
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार रात्रि को गढ़ी के देवरे पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्री देवनारायण के भजनों की धूम रही। वहीं, शोभायात्रा के पश्चात गुर्जर समाज की ओर से एक निजी होटल में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *