उदयपुर में मोहनकुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता: फाइनल में पहुंचे देहरादून और केरला
Share
उदयपुर, 2 फरवरी: जावर माइंस स्थित जावर स्टेडियम में रविवार को अखिल भारतीय मोहनकुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दून स्टार फुटबॉल क्लब, देहरादून ने बीएसएफ वेस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 25वें मिनट में सोमिल के गोल से देहरादून ने बढ़त बनाई, जो पूरे मैच में बरकरार रही।
दूसरे सेमीफाइनल में केरला स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड ने इनकम टैक्स अहमदाबाद को 1-0 से हराया। मध्यांतर के बाद प्रबंज के गोल ने केरला को जीत दिलाई, जबकि अहमदाबाद के कई कॉर्नर अवसर व्यर्थ गए।
मैच देखने के लिए सलूंबर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी बोहरा सहित बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम और आसपास की पहाड़ियों पर मौजूद रहे।
सोमवार को दोपहर 2 बजे फाइनल मुकाबला देहरादून और केरला के बीच खेला जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्टर अमलराज मुख्य अतिथि होंगे। फाइनल मुकाबला फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांचक नजर आएगा और दोनों टीमों के प्रदर्शन पर निगाहें टिकी रहेंगी।
