LOADING

Type to search

भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 58 रन से हराया

Cricket

भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 58 रन से हराया

Share

बुलवायो, 1 फरवरी: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिम्बाब्वे के बुलवायो में खेले गए अहम मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 252 रन बनाए। टीम की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन की अहम पारी खेली। निचले क्रम में कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने उपयोगी साझेदारी कर स्कोर को मजबूत किया। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने 3 विकेट लिए।
253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। उस्मान खान ने 66 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कनिष्क चौहान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। अब भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 4 फरवरी को अफगानिस्तान से हरारे में होगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *