LOADING

Type to search

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Local

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Share

उदयपुर, 3 फरवरी: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। संसद भवन में हुई इस भेंट के दौरान दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक संवाद हुआ।

पीएम मोदी ने उदयपुर आने का दिया आश्वासन


डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पीएम मोदी को मेवाड़ (उदयपुर) आने का न्योता दिया। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें उदयपुर आने का आश्वासन दिया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगतिशील सशक्त भारत की दुनिया में स्थापित नई पहचान के लिए शुभकामनाएं दी। चर्चा में मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, बप्पा रावल, महाराणा सांगा और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों की राष्ट्रभक्ति, त्याग और आदर्श जीवन मूल्यों को भारत की अमूल्य धरोहर बताया गया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को उदयपुर सिटी पैलेस आने का आमंत्रण दिया, जिस पर प्रधानमंत्री ने आत्मीयता प्रकट की।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर सशक्त और प्रगतिशील पहचान के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर उनके ससुर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव, सास व पांच बार सांसद संगीता कुमारी सिंह देव, पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ एवं प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *