LOADING

Type to search

बीजेपी नेता गौरव वल्लभ का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले

Local

बीजेपी नेता गौरव वल्लभ का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले

Share

कार्टून कैरेक्टर बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष, रोज शाम लें इकोनॉमिक्स और योग की ट्यूशन
उदयपुर, 4 फरवरी (सुभाष शर्मा)
: बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य गौरव वल्लभ ने कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उदयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए वल्लभ ने राहुल गांधी की भाषा शैली और समझ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है तो उन्हें रोजाना शाम 4:30 बजे इकोनॉमिक्स की ट्यूशन लेनी चाहिए।
वल्लभ ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी सुबह जल्दी नहीं उठते, इसलिए उन्हें शाम को योग भी करना चाहिए ताकि उनका मानसिक संतुलन बना रहे और वे “सड़क छाप” बयानबाजी से बचें।
नेता प्रतिपक्ष की गरिमा पर उठाए सवाल
गौरव वल्लभ ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है और उनकी सुविधाएं जनता द्वारा दिए गए टैक्स से चलती हैं। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी बाजार से टूथपेस्ट खरीदता है और जीएसटी देता है, उसी पैसे से राहुल गांधी के ऐश्वर्य और आराम की व्यवस्था होती है।
‘देश को पता है गद्दार कौन है’
वल्लभ ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे बिना सोचे-समझे मंत्रियों और नेताओं को “गद्दार” कह देते हैं। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया जानती है कि किसने देश और सिख समुदाय के साथ विश्वासघात किया।
ट्यूशन फीस 4 हजार रुपये बताई
बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी बिना दस्तावेज और प्रमाण के संसद में बयान देते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे आधे घंटे की ट्यूशन देंगे जिसकी फीस 4 हजार रुपये होगी और 30 दिन में बजट की समझ विकसित कर देंगे।
डोटासरा पर भी साधा निशाना
गौरव वल्लभ ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी तंज कसते हुए उन्हें “चीयर लीडर्स का पुरुष संस्करण” बताया। उन्होंने कहा कि डोटासरा को अर्थव्यवस्था और प्रशासन पर बोलने के बजाय नृत्य और गमछा लहराने तक सीमित रहना चाहिए।
राजस्थान बजट पर भी टिप्पणी
राजस्थान के आगामी बजट को लेकर वल्लभ ने कहा कि 1 फरवरी को केंद्रीय बजट आया और 11 फरवरी को राजस्थान बजट आएगा, जो “एक और एक ग्यारह” का संयोग है। उन्होंने इसे विकसित राजस्थान और विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *