LOADING

Type to search

बास्केटबॉल में आज होगी पदकों के लिए भिड़ंत

Local

बास्केटबॉल में आज होगी पदकों के लिए भिड़ंत

Share

बीएन विश्वविद्यालय में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता
सेमीफाइनल के मुकाबले संपन्न
उदयपुर, 5 फरवरी:
विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार आयोजित चार दिवसीय वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कड़े मुकाबले खेले गए।
आयोजन सचिव डॉ. हितेश चन्द्र रावल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी, रजिस्ट्रार डॉ. एन.एन. सिंह, प्रो. चेतन सिंह चौहान एवं सदस्य प्रो. युवराज सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों की संख्या अधिक होने के कारण मैच बीएन विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम एवं एमबी कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में देर रात तक आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पर किया जाएगा।
गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में गोवा विश्वविद्यालय ने एमआईटी विश्वविद्यालय पुणे को 4 अंकों से, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने पारुल विश्वविद्यालय को 18 अंकों से, सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने के.एस. विश्वविद्यालय को 24 अंकों से तथा विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय ने करनावती विश्वविद्यालय को 14 अंकों से पराजित किया। इसी तरह, राज ऋषि भरतहरि विश्वविद्यालय ने एसआरटीएम विश्वविद्यालय नांदेड़ को 11 अंकों से, एलएनआईपीई ग्वालियर ने महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय को 34 अंकों से, सौम्या विद्या विहार विश्वविद्यालय ने अहमदाबाद विश्वविद्यालय को 27 अंकों से और यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान ने गुजरात विद्यापीठ को 39 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इसके अलावा बिट्स पिलानी विश्वविद्यालय, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, संजीव अग्रवाल ग्लोबल एजुकेशनल विश्वविद्यालय तथा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। शुक्रवार को स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदकों के लिए निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *