LOADING

Type to search

प्रेमी संग भागी बेटी को पिता ने किया ‘मृत’ घोषित, घर में हुआ मृत्यु संस्कार

Local

प्रेमी संग भागी बेटी को पिता ने किया ‘मृत’ घोषित, घर में हुआ मृत्यु संस्कार

Share

उदयपुर में सामाजिक मर्यादा के नाम पर परिवार ने तोड़ा रिश्ता, संपत्ति से बेदखल करने का फैसला
उदयपुर, 6 फरवरी:
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को “मृत” मानते हुए उसका विधिवत मृत्यु संस्कार कर दिया। बेटी के प्रेमी के साथ घर छोड़कर चले जाने से आहत परिवार ने उसके साथ सभी संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया।
जानकारी के अनुसार युवती की शादी करीब दो महीने पहले समाज के युवक से करवाई गई थी, लेकिन 23 जनवरी को वह पति और ससुराल को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिता ने पुलिस की मदद से 28 जनवरी को बेटी का पता लगाया और उससे बातचीत की कोशिश की।
पिता का कहना है कि बेटी ने परिवार के साथ किसी भी संबंध से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ ही जीवन बिताने की बात कही। इसके बाद परिवार ने उसे मृत मानते हुए शोक संदेश प्रकाशित करवाया और गुरुवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हवन व मृत्यु भोज जैसे संस्कार किए। पिता ने बेटी को संपत्ति से बेदखल करने की भी घोषणा करते हुए कहा—“हमारे लिए वह अब जीवित नहीं है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *