LOADING

Type to search

सुखाड़िया बाहर, मेजबान बीएन फाइनल में

Local

सुखाड़िया बाहर, मेजबान बीएन फाइनल में

Share

बीएन विवि में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आज
उदयपुर, 6 फरवरी:
विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार आयोजित पांच दिवसीय वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले खेले गए, जिनके आधार पर शनिवार को स्वर्ण, रजत और कास्य पदकों के लिए लीग मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार सायं 4 बजे संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पर होगा।
चौथे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. बी.पी. सारस्वत ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र सिंह ताणा, वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही सहित विद्या प्रचारिणी सभा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान पहली बार भूपाल नोबल्स संस्थान आगमन पर कुलगुरू प्रो. बी.पी. सारस्वत का पगड़ी, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। प्रो. सारस्वत ने कहा कि भूपाल नोबल्स संस्थान आज भी अपनी संस्कृति और परम्पराओं को जीवंत रखे हुए है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश बारबर का भी सम्मान किया गया।
स्पोर्ट्स बोर्ड चेयरमेन डॉ. अभिमन्यु सिंह राठौड़ ने बताया कि चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में मेजबान बीएन विवि ने सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे को 15 अंकों से पराजित कर ऑल इंडिया बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं मराठवाड़ा विश्वविद्यालय ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय को 26 अंकों से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। अन्य मुकाबलों में मुंबई विश्वविद्यालय ने एल.एन.आई.पी.ई. ग्वालियर को 8 अंकों से तथा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने बिट्स पिलानी को 15 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *