LOADING

Type to search

बिना सूचना धार्मिक प्रचार करने आए तब्लीगी जमात के 12 लोग गिरफ्तार

Local

बिना सूचना धार्मिक प्रचार करने आए तब्लीगी जमात के 12 लोग गिरफ्तार

Share

जमानत के बाद पुलिस ने गुजरात बॉर्डर तक छोड़ा
बांसवाड़ा, 7 फरवरी
: जिले के बागीदौरा कस्बे में बिना पूर्व सूचना अन्य राज्य से आकर धार्मिक प्रचार करने और पुलिस समझाइश के दौरान उग्र व्यवहार करने पर तब्लीगी जमात के 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई शांतिभंग की आशंका को देखते हुए की। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरात बॉर्डर तक छोड़ा गया।
बागीदौरा पुलिस चौकी प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुजरात के गोधरा से तब्लीगी जमात का एक दल पिछले दो दिनों से कस्बे में अलग-अलग टुकड़ियों में घूम रहा है। सूचना पर कलिंजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मस्जिद के पीछे वाली गली में दल को रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में जमात के सदस्यों ने बताया कि वे रमजान से पहले गांवों में धार्मिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आए हैं। हालांकि जांच में सामने आया कि दल ने जिले में प्रवेश करने या किसी प्रकार की गतिविधि को लेकर स्थानीय थाना अथवा प्रशासन को कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी।
समझाने के बाद पुलिस से बहस, फिर किए गिरफ्तार
पुलिस ने कानून-व्यवस्था और संभावित विवाद की स्थिति को देखते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दल के सदस्य आवेश में आ गए और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर ही सभी 12 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को पुलिस चौकी लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी को गुजरात बॉर्डर के पास झालोद तक पहुंचाया और वहां से विदा किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *