LOADING

Type to search

मोहलक्षिका मेवाड़, ज्यांशु जाट और महिरा कुमारी रोड सेफ्टी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

Local

मोहलक्षिका मेवाड़, ज्यांशु जाट और महिरा कुमारी रोड सेफ्टी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

Share

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण
उदयपुर, 10 फरवरी:
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, जिला पुलिस एवं आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन मंगलवार को पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञान देव विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि एडीजे कुलदीप शर्मा, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सीईओ ऋषि, मार्केटिंग हेड कल्पेश, उपाधीक्षक पुलिस मदन गहलोत, यातायात निरीक्षक सुनील चरण, मनोज जोशी, चंद्रगुप्त सिंह चौहान थे।
आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि रोड सेफ्टी सॉन्ग “इतनी सेफ्टी हमें देना दाता” से शुरू हुए कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा थीम पर नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस अवसर पर वर्ष भर सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा विषय पर सक्रिय रूप से कार्य करने वाले विद्यालयों, छात्रों एवं यातायात पुलिस के जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर से मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़, सीपीएस स्कूल से ज्यांशु जाट और रोकवुड्स स्कूल से महिरा कुमारी को रोड सेफ्टी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मोस्ट सैफ़ स्कूल अवॉर्ड से महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर दिल्ली पब्लिक स्कूल और रॉकवुड एक्टिव रोड सेफ्टी पार्टिसिपेंट स्कूल अवार्ड महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, आलोक स्कूल रयान इंटरनेशनल स्कूल पार्थ पब्लिक स्कूल और सेंट्रल पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *