LOADING

Type to search

राजसमंद पुलिस ने पकड़े नकली नोट छापने वाले दो बदमाश

Local

राजसमंद पुलिस ने पकड़े नकली नोट छापने वाले दो बदमाश

Share

80 हजार से अधिक की जाली करेंसी, प्रिंटर व उपकरण बरामद
राजसमंद, 11 फरवरी:
राजसमंद जिले में नकली नोटों के अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए केलवा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80,100 रुपए की जाली करेंसी बरामद की है। बरामद नोटों में 500, 200 और 50 रुपए के नोट शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में केलवा थाना अधिकारी डॉ. सुबोध जांगिड़ के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। मौके से नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर, स्याही, पेपर शीट और अन्य उपकरण जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायण लाल गुर्जर (33) और कमलेश गुर्जर (23) निवासी आगल गांव, थाना आमेट के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बाजार में जाली नोट खपाने की फिराक में थे। पुलिस की समय रहते कार्रवाई से नकली नोटों की संभावित सप्लाई रुक गई।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हैं तथा जाली नोटों की सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी। जिला पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *