LOADING

Type to search

डूंगरपुर में 2.10 करोड़ की शराब जब्त

Local

डूंगरपुर में 2.10 करोड़ की शराब जब्त

Share

पीवीसी पाउडर की आड़ में गुजरात भेजी जा रही थी बड़ी खेप, कंटेनर चालक गिरफ्तार
डूंगरपुर, 11 फरवरी:
डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात सीमा पर रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। शराब को पीवीसी पाउडर की आड़ में कंटेनर के जरिए गुजरात तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रेलर चालक को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
थानाधिकारी सीआई कैलाश सोनी ने बताया कि मुखबिर से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी की। इसी दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर को रोका गया। चालक रघुनाथ गुर्जर (27), निवासी सीतारामपुरा थाना नरैना, जयपुर ने ट्रेलर में पीवीसी पाउडर होने की बात कही।
लेकिन तलाशी लेने पर तिरपाल के नीचे पंजाब और चंडीगढ़ निर्मित शराब के कार्टन मिले। कोई वैध कागजात नहीं होने पर पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया। गिनती में कुल 1861 कार्टन शराब बरामद हुई। यह डूंगरपुर जिले में अब तक की सबसे बड़ी शराब जब्ती बताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *