LOADING

Type to search

एमजी कॉलेज विवाद फिर गरमाया: छात्राओं ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला, दो हिरासत में लेकर पाबंद कर छोड़ीं

Local

एमजी कॉलेज विवाद फिर गरमाया: छात्राओं ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला, दो हिरासत में लेकर पाबंद कर छोड़ीं

Share

उदयपुर, 11 फरवरी: शहर के एमजी कॉलेज में प्राचार्य दीपक माहेश्वरी को एपीओ किए जाने के बाद उपजा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो छात्राओं को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में पाबंद कर छोड़ दिया गया।
बताया गया कि गत दिनों कॉलेज में स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रिंसीपल दीपक माहेश्वरी और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए माहेश्वरी को एपीओ कर जयपुर मुख्यालय भेज दिया।
इस निर्णय के बाद कॉलेज की छात्राएं दो गुटों में बंट गई हैं। एक पक्ष माहेश्वरी को निर्दोष बताते हुए उनके समर्थन में प्रदर्शन कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग प्रशासन की कार्रवाई को उचित मान रहा है।
बुधवार को छात्राओं ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगाकर विरोध जताया। पुलिस ने समझाइश कर ताला खोलने को कहा, लेकिन छात्राएं अड़ी रहीं। काफी देर तक बहस और हंगामे के बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए दिव्या सालवी और रिततिका सालवी को हिरासत में लेकर हाथीपोल थाने पहुंचाया। बाद में दोनों को पाबंद कर रिहा कर दिया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *