LOADING

Type to search

बेणेश्वर एनीकेट को 130 करोड़, मोरन रिवर फ्रंट के लिए 100 करोड़

Local

बेणेश्वर एनीकेट को 130 करोड़, मोरन रिवर फ्रंट के लिए 100 करोड़

Share

डूंगरपुर को बजट में सड़क, पुल, बिजली, खेल और पशुपालन सहित कई घोषणाएं
डूंगरपुर, 11 फरवरी:
राजस्थान सरकार के बजट में डूंगरपुर जिले को विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सबसे बड़ी घोषणा बेणेश्वर धाम में एनीकेट की रीमॉडलिंग के लिए 130 करोड़ रुपए और मोरन नदी पर रिवर फ्रंट निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए की रही। इससे धार्मिक पर्यटन, जल संरक्षण और जिले के सौंदर्यीकरण को नया आयाम मिलेगा।
बेणेश्वर धाम में घाट निर्माण और जल उपलब्धता
बेणेश्वर धाम में संगम एवं अबूदरा घाटों के विकास तथा वर्षभर जल उपलब्धता बनाए रखने के लिए एनीकेट का पुनर्निर्माण होगा।
मोरन नदी का कायाकल्प, बनेगा रिवर फ्रंट
मोरन नदी के दोनों किनारों पर घाट, विशाल कुंड और खड़गदा गांव में रिवर फ्रंट का प्रथम चरण विकसित किया जाएगा।
सड़क और पुल परियोजनाएं
आसपुर क्षेत्र में कई सड़कों के लिए बजट स्वीकृत हुआ है, जिनमें बस्ती टांटिया से गमेरिया चौराहा सड़क, धाणी ढुण्डा से नेपालपुरा स्कूल तक सड़क, सीमलवाड़ा रोड से वेंजा श्मशान घाट तक डामर सड़क शामिल हैं।
सागवाड़ा में अम्बाडा पटली जोहरा सड़क पर मोरन नदी पुलिया निर्माण हेतु 15 करोड़ तथा भाटोली मोड़ और पिण्डावल क्षेत्र में उच्च स्तरीय पुल व पुलिया निर्माण के लिए 2.10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बिजली, स्वास्थ्य और पशुपालन को बढ़ावा
सागवाड़ा में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण की घोषणा हुई है। पशु चिकित्सालय को क्रमोन्नत किया जाएगा तथा मुर्गीपालन व गोशाला संवर्द्धन कार्यों के लिए 10 लाख का अनुदान दिया गया है।
सिंचाई और जल संरक्षण
अनास नदी के अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर सोम कमला आंबा तक अपवर्तन हेतु 5900 करोड़ की बड़ी परियोजना में डूंगरपुर को भी लाभ मिलेगा।
खेल सुविधाओं का विस्तार
डूंगरपुर जिला खेल स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण की घोषणा भी बजट में शामिल है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *