LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में बनेगा बायोलॉजिकल पार्क और रिवर फ्रंट

Local

चित्तौड़गढ़ में बनेगा बायोलॉजिकल पार्क और रिवर फ्रंट

Share

बेड़च नदी पर धनेत कलां पुलिया के लिए 25 करोड़ स्वीकृत, पर्यटन और विकास को मिलेगा बढ़ावा
चित्तौड़गढ़, 11 फरवरी:
राजस्थान सरकार के ताजा बजट में चित्तौड़गढ़ जिले को पर्यटन, सौंदर्यीकरण और आधारभूत विकास से जुड़ी कई घोषणाएं की हैं। डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण में जिले के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिससे शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।
कुम्भा बायोलॉजिकल पार्क से बढ़ेगा पर्यटन
चित्तौड़गढ़ में कुम्भा बायोलॉजिकल पार्क विकसित करने के लिए 31 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।
गंभीरी नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट
शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए पन्नाधाय सेतु से महाराणा प्रताप सेतु के मध्य गंभीरी रिवर फ्रंट विकास हेतु 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे शहर को नया आकर्षण मिलेगा और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
धनेत कलां पुलिया के लिए 25 करोड़
पुलिस लाइन के पास बेड़च नदी पर धनेत कलां पुलिया निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इससे बरसात में बाधित होने वाला आवागमन सुचारु होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
अन्य प्रमुख घोषणाएं
इंदिरा गांधी स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक हेतु 10 करोड़।
NH-27 से विजयपुर तक 25 किमी सड़क निर्माण के लिए 40 करोड़।
बड़ीसादड़ी में मिसिंग लिंक सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़।
निम्बाहेड़ा में 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन व पिपलवास में 33/11 केवी GSS।
हेरिटेज वॉक-वे निर्माण हेतु 30 करोड़।
चिल्ड्रन होम भवन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व पशु चिकित्सा उपकेंद्र की घोषणाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *