LOADING

Type to search

राजस्थान बजट जनादेश के विश्वास को और मजबूत करेगा: डॉ. सतीश पूनिया

Local

राजस्थान बजट जनादेश के विश्वास को और मजबूत करेगा: डॉ. सतीश पूनिया

Share

किसान, युवा, महिला और रोजगार पर केंद्रित है विकसित राजस्थान का रोडमैप
उदयपुर, 12 फरवरी:
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार का नवीन बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत-2047” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में प्रदेश को पूर्ण विकसित बनाने वाला बजट है। उन्होंने इसे जनादेश के विश्वास को और मजबूत करने वाला बताया।
गुरुवार को उदयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. पूनिया ने कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति सहित सभी वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।
डॉ. पूनिया ने कहा कि बजट में आधारभूत ढांचे के विस्तार, ग्रामीण विकास, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला रोडमैप है।
उन्होंने बताया कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और रोजगार क्षेत्रों में कई योजनाएं शामिल की गई हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “लखपति दीदी” योजना की ऋण सीमा बढ़ाई गई है।
डॉ. पूनिया ने कहा कि अटल प्रगति पथ के लिए 500 करोड़ रुपए, अमृत 2.0 योजना के तहत 3 लाख नए नल कनेक्शन और बीसलपुर से 1000 गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त 650 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के अंतर्गत 5000 करोड़ की लागत से 6245 गांवों में पेयजल संरचना विकसित होगी।
विपक्ष का काम केवल विरोध करना
पिछले बजट की उदयपुर घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि वे जानकारी लेंगे। हाईकोर्ट बेंच और झील प्राधिकरण की मांग पर पार्टी में बात रखने का आश्वासन दिया। विपक्ष के विरोध पर तंज कसते हुए बोले—विपक्ष से तारीफ की उम्मीद नहीं की जा सकती, उनका काम सिर्फ विरोध करना है। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी परियोजना पर कार्य जारी है और भजनलाल सरकार के कार्यकाल में यह पूरा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *