LOADING

Type to search

भागामढ़ स्कूल जर्जर होने के चलते सील

Local

भागामढ़ स्कूल जर्जर होने के चलते सील

Share


प्रतापगढ़, 12 फरवरी
: प्रतापगढ़ के भागामढ़ गांव में स्थित एमजीएसएस भागामढ़ स्कूल का भवन अत्यधिक जर्जर होने के कारण शिक्षा विभाग ने उसे सील कर दिया है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से ग्रामीणों के निजी भवन में अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया।
ग्रामीण तूफान पुत्र मोहन और रमेश पुत्र मोहन के खाली पड़े भवन को अस्थायी विद्यालय बनाया गया है, जहां पिछले एक माह से नियमित पढ़ाई हो रही है। यहां बच्चों के बैठने, शौचालय, पेयजल और छाया की व्यवस्था भी की गई है।
इधर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने पुराने आदेश का हवाला देते हुए विद्यालय को बड़ीसाखथली स्थानांतरित करने के निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को 2-3 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ेगा, जिससे सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खतरा रहेगा।
ग्रामीणों ने रामलाल, दिनेश, कान्तुराम, नाबुराम सहित अन्य के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन देकर आदेश निरस्त करने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *