LOADING

Type to search

उदयपुर बस स्टैंड का पीपीपी मॉडल में होगा जीर्णोद्धार

Local

उदयपुर बस स्टैंड का पीपीपी मॉडल में होगा जीर्णोद्धार

Share

यात्रियों की सुविधाओं में होगा विस्तार
उदयपुर, 14 फरवरी:
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा उदयपुर के उदियापोल स्थित केंद्रीय बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यह कार्य पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के अंतर्गत होगी।
निगम ने निजी डवलपर्स से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (इओआई) आमंत्रित किए हैं। निगम ने पहले मार्केट साउंडिंग के लिए इओआई जारी कर डवलपर्स से सुझाव मांगे गए थे। शुक्रवार को खोले गए इओआई में नौ डवलपर्स ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यह पूरी प्रक्रिया फिलहाल निगम के जयपुर मुख्यालय में देखी जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार जीर्णोद्धार कार्य में आधुनिक यात्री सुविधाएं, वाणिज्यिक कॉम्पलेस, पार्किंग, डिजिटल सेवा और बेहतर यातायात प्रबंधन शामिल है। उदयपुर में केंद्रीय बस स्टैंड परिसर 16788 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
जानकारी के अनुसार जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने से पहले निगम द्वारा गठित कमेटी द्वारा बोली लगाने वालों की क्वालिफिकेशन देखते हुए डवलपर्स के सुझावों को रिव्यू किया जाएगा। उनक आधार पर अप्रेजल अगले सप्ताह राज्य सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की स्वीकृति के बाद बस स्टैंड को पीपीपी आधार पर जीर्णोद्धार करने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
मौजूदा बस स्टैंड परिसर में यह होंगें सुधार
-बस स्टैंड पर बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना
-मॉडर्न पैसेंजर सुविधाएं देना
-शहरी ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करना
-प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के ज़रिए डेवलपमेंट में तेज़ी लाना
-भूतल पर बस ऑपरेशन और यात्री सुविधाएं
-प्रथम तल पर कर्मचारी कार्यालय
-द्वितीय तल पर होटल, मॉल, कार्यालय और दुकानों जैसे वाणिज्यिक उपयोग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *