LOADING

Type to search

खेत की बाड़ में फंसे तार से पैंथर शावक की मौत

Local

खेत की बाड़ में फंसे तार से पैंथर शावक की मौत

Share


लसानी, 14 फरवरी: ग्राम पंचायत लसानी क्षेत्र में खेत की कांटेदार बाड़ में बंधे लोहे के तार में फंसने से एक पैंथर शावक की मौत हो गई। घटना छतरियों का वाडिया स्थित काली मंगरी के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार खेत की बाड़ में लोहे का तार बांधा गया था। बाड़ पार करते समय पैंथर शावक तार में उलझ गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। राहगीरों ने बाड़ में फंसा शावक देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर वन विभाग देवगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और शावक को अपने कब्जे में लेकर कार्यालय लाई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शावक का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने खुले में खतरनाक तार लगाने पर चिंता जताते हुए वन्यजीव संरक्षण के लिए सतर्कता बरतने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *