LOADING

Type to search

उदयपुर-मैसूर हमसफर एक्सप्रेस का मावली स्टेशन पर ठहराव शुरू

Local

उदयपुर-मैसूर हमसफर एक्सप्रेस का मावली स्टेशन पर ठहराव शुरू

Share

उदयपुर, 15 फरवरी: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने उदयपुर-मैसूर-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस का अजमेर मंडल के मावली स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया है। इससे मावली एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने में बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ठहराव से मावली क्षेत्र के यात्रियों को उदयपुर और मैसूर के बीच सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
16 फरवरी से उदयपुर-मैसूर ट्रेन का ठहराव: रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19667 उदयपुर-मैसूर हमसफर एक्सप्रेस, जो दिनांक 16.02.2026 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी, उसका मावली स्टेशन पर आगमन समय 21:33 बजे तथा प्रस्थान समय 21:35 बजे निर्धारित किया गया है।
19 फरवरी से मैसूर-उदयपुर ट्रेन भी रुकेगी: इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19668 मैसूर-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस, जो दिनांक 19.02.2026 को मैसूर से प्रस्थान करेगी, उसका मावली स्टेशन पर आगमन समय 02:03 बजे तथा प्रस्थान समय 02:05 बजे रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *