LOADING

Type to search

श्रीनाथजी के दर्शन सौभाग्य का क्षण : सीएम रेखा गुप्ता

Local

श्रीनाथजी के दर्शन सौभाग्य का क्षण : सीएम रेखा गुप्ता

Share

बोलीं- राजस्थान के परिवारों संग जुड़कर करूंगी काम
राजसमंद, 15 फरवरी:
पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर में रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री उदयपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं और रविवार सुबह नाथद्वारा पहुंचकर श्रृंगार झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर परंपरा अनुसार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का उपरना व रजाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।
सीएम बोलीं- सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि श्रीनाथजी के दर्शन कर वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हैं और उन्हें अद्भुत शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्थान त्याग और बलिदान की भूमि है तथा दिल्ली में रहने वाले राजस्थान के परिवारों के साथ वे सदैव जुड़कर कार्य करेंगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद, समाज कल्याण मंत्री रवींद्र इंद्राज सिंह, विधायक नवीन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भी सपरिवार दर्शन किए। मंदिर मंडल के अधिकारी, कलेक्टर अरुण कुमार और एसपी ममता गुप्ता भी मौजूद रहे।


अमरख जी महादेव में पूजा-अर्चना
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को ही मेवाड़ के प्रमुख शिवधाम एकलिंगजी और नाथद्वारा श्रीनाथजी जाते समय अमरख जी महादेव मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। भाजपा शहर जिला महामंत्री पंकज बोराणा ने बताया कि उन्होंने संपूर्ण मनोहारी परिसर की सराहना की। इस अवसर पर देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, युवा मोर्चा कार्यकर्ता गौरव शर्मा आशीष परिहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *