LOADING

Type to search

जलजीवन मिशन घोटाले में किसी को नहीं बख्शेंगे: खराड़ी

Local

जलजीवन मिशन घोटाले में किसी को नहीं बख्शेंगे: खराड़ी

Share

बोले- जनता का पैसा खाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बजट को बताया ‘शानदार और जानदार’
डूंगरपुर, 15 फरवरी:
प्रदेश के टीएडी एवं प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जलजीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जनता का पैसा किसी को खाने नहीं दिया जाएगा। मिशन में हुए घोटाले में जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को डूंगरपुर दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति अपनाए हुए है।
बेटे पर लगे आरोपों पर दी सफाई: मंत्री खराड़ी ने कांग्रेस और बीएपी नेताओं द्वारा उनके बेटे पर लगाए गए जमीन हड़पने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा में जमीन की खरीद पूरी तरह नियमों के अनुसार हुई है और विपक्ष केवल राजनीतिक आरोप लगा रहा है।
विपक्ष पर साधा निशाना: मंत्री ने कांग्रेस के पांच साल के शासन की तुलना भाजपा के मौजूदा कार्यकाल से करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कम समय में अधिक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने विपक्ष को जनता को भ्रमित करने वाला बताया।
बजट को बताया विकास का मजबूत आधार: डूंगरपुर सर्किट हाउस में स्वागत के दौरान मंत्री खराड़ी ने राजस्थान बजट को ‘शानदार और जानदार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को नई गति देगा और प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।
सुशासन और हरित विकास पर जोर: मंत्री ने बताया कि बजट का फोकस सुशासन, औद्योगिक विकास, डिजिटल प्रगति, पशुपालन, हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण पर है। साथ ही घुमंतू और अर्ध-घुमंतू वर्ग के बच्चों के लिए ‘चलित शिक्षा’ जैसी विशेष योजनाएं भी शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को सशक्त कर राजस्थान को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *