LOADING

Type to search

लक्ष्मी विलास होटल में शादी समारोह के दौरान सोने के दो कंगन चोरी

Local

लक्ष्मी विलास होटल में शादी समारोह के दौरान सोने के दो कंगन चोरी

Share

एमबी चिकित्सालय के पूर्व अधीक्षक डॉ. लाखन पोसवाल की बेटे की शादी
उदयपुर, 16 फरवरी:
शहर के सितारा होटल लक्ष्मी विलास में एमबी चिकित्सालय के पूर्व अधीक्षक डॉ. लाखन पोसवाल के बेटे की शादी समारोह के दौरान सोने के दो कंगन चोरी होने की घटना सामने आई है। हाथीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉ. पोसवाल ने रिपोर्ट में बताया कि 3 फरवरी को उनके पुत्र की शादी के अवसर पर होटल के ओको लॉन में मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह में मेहमानों की भारी भीड़ के बीच अज्ञात व्यक्ति ने 15-15 ग्राम वजनी सोने के दो कंगन चोरी कर लिए।
मेहंदी लगाने के लिए दीक्षा नामक महिला दो अन्य युवतियों के साथ आई थी, जिसका रेफरेंस पूजा अरोड़ा ब्यूटीशियन ने दिया था। बताया गया कि डॉक्टर की पत्नी ने मेहंदी लगवाते समय कंगन उतारकर पास में रख दिए थे। मेहंदी के बाद दो युवतियां जल्दबाजी में चली गईं और इसके बाद कंगन गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में मेहंदी से पहले कंगन हाथ में दिख रहे हैं, लेकिन बाद में नहीं। एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में जांच एएसआई मोहम्मद अतहर को सौंपी गई है। पुलिस होटल परिसर व आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *