LOADING

Type to search

व्यावसायिक शिक्षकों का कलेक्ट्रेट घेराव

Local

व्यावसायिक शिक्षकों का कलेक्ट्रेट घेराव

Share

14 माह से मानदेय नहीं मिलने पर प्रदर्शन
डूंगरपुर, 17 फरवरी:
डूंगरपुर जिले में सरकारी स्कूलों में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों का मानदेय भुगतान नहीं होने से आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय जल्द जारी करने की मांग की।
जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में करीब 280 व्यावसायिक शिक्षक कार्यरत हैं, जो प्लेसमेंट कंपनियों के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें पिछले 14 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।
परिवार चलाना मुश्किल, बढ़ा मानसिक तनाव
लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई शिक्षक आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो गया है। शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित कंपनियों और विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *