LOADING

Type to search

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने किए श्रीनाथजी दर्शन

Local

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने किए श्रीनाथजी दर्शन

Share

राजसमंद, 17 फरवरी: राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मंगलवार को नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर परंपरा के अनुसार उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सांसद ने युवाचार्य विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
दर्शन के उपरांत सांसद मेवाड़ जनसुनवाई केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कई मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान समाजसेवी नंद किशोर बंग द्वारा चार लाख रुपए के सहयोग तथा सांसद मद से दस लाख रुपए की राशि से मुक्तिधाम के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, महामंत्री चंद्र प्रकाश जोशी, मंगल सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता जागृति सोनी, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *