LOADING

Type to search

मुवक्किल से 8.75 लाख की धोखाधड़ी करने वाला एडवोकेट पुलिस रिमांड पर

Local

मुवक्किल से 8.75 लाख की धोखाधड़ी करने वाला एडवोकेट पुलिस रिमांड पर

Share

उदयपुर, 18 फरवरी: भूपालपुरा थाना क्षेत्र में वन टाइम सेटलमेंट के नाम पर 8.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार एडवोकेट को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपी एडवोकेट विशाल गुर्जर पहले भी एक भाजपा महिला नेता से दुराचार मामले में आरोपी रह चुका है।
थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि बेंगलुरु निवासी सरवणा एस पुत्र शनमुगन आर ने 7 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी पूर्वा गौड से पारिवारिक विवाद के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा। वर्ष 2019 में भरण-पोषण का दावा पेश होने पर उसने एडवोकेट विशाल गुर्जर से संपर्क किया।
आरोप है कि आरोपी ने वन टाइम सेटलमेंट कराने के नाम पर 8 लाख रुपए और 75 हजार रुपए फीस ली, लेकिन न तो अदालत में उपस्थिति दी और न ही कोई सेटलमेंट कार्रवाई की। इस प्रकार मुवक्किल के साथ धोखाधड़ी की गई।
परिवादी की शिकायत पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने आरोपी की सदस्यता भी समाप्त कर दी। पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में बंद विशाल गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अनुसंधान अधिकारी एएसआई भगवतीलाल खराड़ी के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान हड़पे गए 6 लाख रुपए और हस्ताक्षरित खाली कागजात बरामद किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *