LOADING

Type to search

डूंगरपुर नगर परिषद का 74.71 करोड़ का बजट तैयार

Local

डूंगरपुर नगर परिषद का 74.71 करोड़ का बजट तैयार

Share

2 साल में 28 करोड़ की बढ़ोतरी, राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
डूंगरपुर, 19 फरवरी:
शहर के विकास को नई गति देने के लिए डूंगरपुर नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 74 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट तैयार कर राज्य सरकार को स्वीकृति हेतु भेज दिया है। यह बजट पिछले वर्ष 2025-26 के मुकाबले 13 करोड़ 85 लाख रुपए अधिक है। परिषद ने 2025-26 का संशोधित बजट भी 60 करोड़ 86 लाख रुपए बनाकर सरकार को भेजा है।
नगर परिषद के बजट में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्ष 2024-25 में परिषद का बजट 42 करोड़ 34 लाख रुपए था, जो दो वर्षों में बढ़कर 74.71 करोड़ पहुंच गया। इस तरह 2 साल में बजट में 28 करोड़ रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है।
नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि प्रस्तावित बजट में सड़कों के निर्माण व मरम्मत, नालों के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट विस्तार, पेयजल और जल निकासी जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों के विकास और नगरीय सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नए वाहनों की खरीद की योजना भी शामिल है। बजट पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *