LOADING

Type to search

कबड्डी खिलाड़ी के अपहरण का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Local

कबड्डी खिलाड़ी के अपहरण का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Share

1.20 लाख की फिरौती मांगी, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त
डूंगरपुर, 20 फरवरी:
दोवड़ा थाना पुलिस ने अपहरण और फिरौती के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है। मामला कबड्डी प्रतियोगिता से लौट रहे एक युवक के अपहरण से जुड़ा है।
थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के अनुसार, 25 अक्टूबर 2025 को पीड़ित की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र 23 अक्टूबर को कोलखण्डा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गया था। मैच के बाद सफेद कार में आए युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर मारपीट की और परिजनों से 1.20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। भयभीत परिजनों ने 70 हजार रुपए आरोपियों द्वारा भेजे गए स्कैनर पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में युवक को रायणा गांव के पास घायल अवस्था में छोड़ दिया गया।
एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने मुख्य आरोपी भावेश और ललित पाटीदार सहित लोकेश, वैभव और जितेंद्र उर्फ जितु को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *