LOADING

Type to search

वनटाइम सेटलमेंट के नाम पर धोखाधड़ी: अधिवक्ता फिर रिमांड पर

Local

वनटाइम सेटलमेंट के नाम पर धोखाधड़ी: अधिवक्ता फिर रिमांड पर

Share

राशि व दस्तावेज बरामदगी में पुलिस को कर रहा गुमराह
उदयपुर, 20 फरवरी:
वनटाइम सेटलमेंट के नाम पर 8.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार अधिवक्ता को अदालत ने पुनः तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। भूपालपुरा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी राशि व हस्ताक्षर किए गए खाली दस्तावेजों की बरामदगी को लेकर बार-बार बयान बदलकर जांच को गुमराह कर रहा है।
अनुसंधान अधिकारी एएसआई भगवतीलाल ने बताया कि बेंगलूरू निवासी सरवणा एस पुत्र शनमुगन आर ने 7 जुलाई 2025 को आरोपी अधिवक्ता विशाल गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि पारिवारिक न्यायालय में पत्नी जयश्री के साथ चल रहे भरण-पोषण प्रकरण में समझौते के नाम पर आरोपी ने 8 लाख 75 हजार रुपए लिए, लेकिन एक भी पेशी में उपस्थित नहीं हुआ और पूरी राशि हड़प ली।
शिकायत के बाद बार एसोसिएशन ने 9 जुलाई 2025 को आरोपी की सदस्यता समाप्त कर दी थी। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपी बरामदगी संबंधी सूचनाओं से मुकर रहा है और अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।
रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को एसीजेएम-4 न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पीठासीन अधिकारी ने 23 फरवरी तक पुनः रिमांड पर भेजने के आदेश दिए, ताकि अग्रिम जांच पूरी की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *