LOADING

Type to search

20 हजार की उधारी पर जानलेवा हमला, तलवार से सीना फाड़ा

Uncategorized

20 हजार की उधारी पर जानलेवा हमला, तलवार से सीना फाड़ा

Share

बांसवाड़ा, 23 फरवरी: सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में 20 हजार रुपए की उधारी को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर तलवार और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है।
थानाधिकारी रूपसिंह के अनुसार प्रार्थी नरेश चरपोटा ने रिपोर्ट दी कि उसके काका के बेटे भरत ने रघावा निवासी बहादुर को रुपए उधार दिए थे। रविवार को रुपए लेने जाने पर पहले शाम को आने को कहा गया। शाम को भरत, नरेश और गोविंद बहादुर के घर पहुंचे तो उसका बेटा अविनाश तलवार लेकर आया और भरत के सीने पर वार कर दिया। वार इतना गहरा था कि सीना फट गया और करीब 20 टांके आए।
बीच-बचाव करने पहुंचे गोविंद पर भी कुल्हाड़ी और तलवार से हमला किया गया। शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *