LOADING

Type to search

रेखे को महर्षि हा​रीत राशि सम्मान

Local

रेखे को महर्षि हा​रीत राशि सम्मान

Share

42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे विशिष्ट विभूतियों का सम्मान
15 मार्च को सिटी पैलेस में 42वां अलंकरण समारोह, राज्य स्तरीय सम्मानों की घोषणा
उदयपुर, 23 फरवरी:
मेवाड़ की गौरवगाथा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन ने वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की है। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में 42वां वार्षिक अलंकरण समारोह 15 मार्च, रविवार को सायं 4:30 बजे सिटी पैलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में आयोजित होगा।
संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन अब तक 4,972 विभूतियों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर चुका है। राज्य स्तरीय विशेष सम्मान राजेश वैष्णव को जल सांझी परंपरा संरक्षण हेतु दिया जाएगा। सभी सम्मानितों को ₹51,001, शॉल, तोरण और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।


मुख्य सम्मान इस प्रकार हैं:
महर्षि हारीत राशि सम्मान: वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे (वेद विज्ञान)
महाराणा मेवाड़ सम्मान: के. पृथिका याशिनी (भारत की प्रथम ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर) एवं वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश जैन
महाराणा कुम्भा सम्मान: साहित्यकार तरुण कुमार दाधीच
महाराणा सज्जनसिंह सम्मान: अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट अजय रावत
डागर घराना सम्मान: पंडित हरिप्रसाद चौरसिया
राणा पूंजा सम्मान: मांडना कलाकार डिंपल चण्डात
अरावली सम्मान: अवनी लेखारा एवं अल्ट्रा-मैराथन धावक राम रतन जाट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *