LOADING

Type to search

राजसमंद में हिन्दू क्रांति सेना की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

Local

राजसमंद में हिन्दू क्रांति सेना की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

Share

राजसमंद, 24 फरवरी: अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना के राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह लाड़ा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर राजसमंद पहुंचे। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संगठनात्मक बैठकों का आयोजन हुआ।
बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और सनातन जागरण पर चर्चा की गई। लाड़ा ने कहा कि संगठन सेवा, संस्कार और सुरक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य कर रहा है। ग्राम स्तर तक समितियों के गठन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी ने नई पीढ़ी को संस्कृति और इतिहास से जोड़ने की आवश्यकता बताई। वक्ताओं ने मेवाड़ को सनातन स्वाभिमान की प्रतीक भूमि बताते हुए त्याग और बलिदान की परंपरा को स्मरण किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *