LOADING

Type to search

उदयपुर में AI से प्रधानमंत्री का फर्जी वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

Local

उदयपुर में AI से प्रधानमंत्री का फर्जी वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

Share

भ्रामक सामग्री प्रसारित कर छवि धूमिल करने की थी कोशिश
उदयपुर, 25 फरवरी:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री का फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का उद्देश्य भ्रामक जानकारी फैलाना और प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करना बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है, जो उदयपुर जिले के जावर (थाना टीडी) क्षेत्र का निवासी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर विशेष टीम और साइबर एक्सपर्ट्स ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4), 319(2), 352 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2008 की धारा 66C और 66D के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि AI के जरिए फर्जी वीडियो, फोटो या ऑडियो बनाकर समाज में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *