LOADING

Type to search

देशभर में 18 फर्जी पॉलिसी से 58 लाख की ठगी

Local

देशभर में 18 फर्जी पॉलिसी से 58 लाख की ठगी

Share

केवाईसी बदलकर हड़पी रकम, इंश्योरेंस कंपनी के 3 कर्मचारी गिरफ्तार
डूंगरपुर, 27 फरवरी:
डूंगरपुर पुलिस की स्पेशल टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसियों में फर्जीवाड़ा कर 58 लाख रुपए हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में एडलवाइस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (अब इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस) से जुड़े तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि फ्रॉड कंट्रोल यूनिट के अधिकारी विजय गिरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ। जांच में सामने आया कि डूंगरपुर व उदयपुर शाखा के कर्मचारियों ने देशभर में 18 फर्जी पॉलिसियां बनाकर राशि गबन की। पुलिस ने शास्त्री मार्ग स्थित शाखा पर छापा मारकर दस्तावेज, कंप्यूटर और मोबाइल जब्त किए।
डूंगरपुर शाखा के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव सूरज कुमार श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने उदयपुर के मयंक और जगदीश के साथ मिलकर वारदात कबूली। गिरोह मृत, गंभीर बीमार या लंबित क्लेम वाले पॉलिसीधारकों की केवाईसी बदलकर फर्जी आधार, पैन व बैंक खाते तैयार करता था। राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर कर आपस में बांट ली जाती थी। राजस्थान सहित कई राज्यों में ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *