LOADING

Type to search

धानमंडी बाजार में किराना दुकान में चोरी

Local

धानमंडी बाजार में किराना दुकान में चोरी

Share

70 हजार नकद व सोने का ब्रेसलेट ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद वारदात
उदयपुर, 4 मार्च:
शहर के व्यस्त धानमंडी थाना क्षेत्र में देर रात किराना दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 70 हजार रुपए नकद तथा सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार तेल बाजार स्थित हीरालाल साहू की किराना दुकान को मंगलवार तड़के करीब 3 बजे निशाना बनाया गया। तीन बदमाशों ने पहले शटर तोड़ा और फिर अंदर घुसकर आराम से गल्ले व अलमारी की तलाशी ली। नकदी के साथ सोने का ब्रेसलेट और कुछ जरूरी दस्तावेज भी चुरा ले गए।
सुबह दुकान खुलने पर शटर टूटा और सामान बिखरा देख दुकानदार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *