LOADING

Type to search

सांसद राजकुमार रोत बोले, कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं

Local

सांसद राजकुमार रोत बोले, कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं

Share

बांसवाड़ा, 6 मार्च: बांसवाड़ा स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में शुक्रवार को 29वें सामूहिक गेर नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
मां त्रिपुरा सुंदरी सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत भी पहुंचे और देवी मां की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने वागड़ क्षेत्र में कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में गठबंधन नहीं होगा और उनकी पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। समिति के पदाधिकारी कांतिलाल व्यास ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। इस आयोजन में क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होते हैं और ढोल-कुंडी की थाप पर सामूहिक गेर नृत्य करते हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *