LOADING

Type to search

वार इफैक्ट : कुवैत में फंसे वागड़ के 3 दूल्हे, 12 मार्च को है शादी

Local

वार इफैक्ट : कुवैत में फंसे वागड़ के 3 दूल्हे, 12 मार्च को है शादी

Share

हवाई क्षेत्र बंद होने से नहीं मिल रही उड़ान, परिवारों में चिंता
उदयप, 7 मार्च:
पश्चिमी एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर आगामी प्रस्तावित शादियों पर भी पड़ा है। यह असर छोटा नहीं, बल्कि गंभीर है, क्योंकि हवाई क्षेत्र बंद होने से दूल्हे फंस गए हैं जिनकी 12 को शादी है।
समस्या राजस्थान के वागड़ अंचल से उभर कर आई है। घरों में विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पीले चावल तक बांटे जा चुके हैं, लेकिन दूल्हे कुवैत में ही फंसे हुए हैं। परिजन लगातार टीवी और मोबाइल पर युद्ध से जुड़ी खबरें देख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएं।
भाटिया समाज के रमेश भाटिया गोवाड़ी ने बताया कि 12 मार्च को गोरेश्वर में समाज की भूमि पर सामूहिक विवाह समारोह होना है, लेकिन समाज के तीन दूल्हे कुवैत में फ्लाइट बंद होने के कारण वहीं फंसे हुए हैं।
इधर, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग के 10 हजार से अधिक लोग खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में इन सभी प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *