LOADING

Type to search

पॉश इलाकों के 4 रेस्टोरेंट्स पर पुलिस की रेड

Local

पॉश इलाकों के 4 रेस्टोरेंट्स पर पुलिस की रेड

Share

26 हुक्के और नशीले फ्लेवर जब्त
उदयपुर, 8 मार्च:
शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पॉश रेस्टोरेंट्स पर एक साथ छापेमारी की। जिला विशेष टीम (DST) की इस कार्रवाई में कुल 26 हुक्के, करीब 45 पाइप और 68 से अधिक नशीले फ्लेवर के पैकेट जब्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर बड़गांव, सुखेर और अंबामाता थाना क्षेत्रों में स्थित चार अलग-अलग रेस्टोरेंट्स पर दबिश दी गई। कार्रवाई से रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित ग्रीक फार्म रेस्टोरेंट से सबसे अधिक सामग्री बरामद हुई। यहां से 13 हुक्के, 20 पाइप और 30 फ्लेवर पैकेट जब्त किए गए। इस मामले में स्वरूपगंज (सिरोही) निवासी संचालक निर्मल मेघवाल को नामजद किया गया है। सुखेर क्षेत्र के फ्रेंड्स जॉन रेस्टोरेंट से 4 हुक्के और 12 फ्लेवर पैकेट बरामद कर संचालक राजेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं अंबामाता थाना क्षेत्र के कुराबड़ हिल्स स्थित उदयपुर हाइक्स रेस्टोरेंट से 3 हुक्के और 6 फ्लेवर पैकेट मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रेस्टोरेंट के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थीं। इसी तरह अमराई घाट स्थित होटल वंडर व्यू से 6 हुक्के और 20 फ्लेवर पैकेट जब्त किए गए, जहां संचालक शांतिलाल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में युवाओं के बीच हुक्का पीने का चलन बढ़ रहा था और कई रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से नशीले फ्लेवर के साथ हुक्का परोसा जा रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *