LOADING

Type to search

सलूंबर में 120 किलो गांजा जब्त, प्रतापगढ़ में गेहूं के खेत से 41 किलो बरामद

Local

सलूंबर में 120 किलो गांजा जब्त, प्रतापगढ़ में गेहूं के खेत से 41 किलो बरामद

Share

सलूंबर/प्रतापगढ़, 9 मार्च: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस ने सलूंबर और प्रतापगढ़ जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। दोनों मामलों में आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
सलूंबर जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र के बोरफला अग्गड़ गांव के दुर्गम पहाड़ी इलाके में डीएसटी टीम और पुलिस ने दबिश देकर एक खेत से 624 हरे गांजे के पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन करीब 120 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी रामा पुत्र रूपा मीणा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
वहीं प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के बिलकावास ऑडाफला गांव में गेहूं की फसल के बीच उगाई जा रही अवैध गांजे की खेती पकड़ी गई। पुलिस ने खेत से 41 किलो 685 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25.50 लाख रुपए बताई गई है। खेत मालिक वक्ता मीणा मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *