LOADING

Type to search

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों में चिंता

Local

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों में चिंता

Share

दो दिन का ही स्टॉक बचा; शादियों और पर्यटन उद्योग पर भी पड़ सकता है असर
उदयपुर, 10 मार्च:
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से उदयपुर में होटल, रेस्टोरेंट और छोटे खाद्य व्यवसायियों के सामने संकट की स्थिति बनती नजर आ रही है। कारोबारियों का कहना है कि यदि सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो एक-दो दिन में स्टॉक खत्म हो जाएगा और दुकानों को बंद करने की नौबत आ सकती है।
जानकारी के अनुसार तेल कंपनियों की ओर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने का असर शहर के होटल-रेस्टोरेंट और चाय-नाश्ते की दुकानों पर दिखने लगा है। कई दुकानदारों के पास केवल दो दिन का स्टॉक ही बचा है।
होटल उद्योग ने जताई चिंता
होटल एसोसिएशन उदयपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है और गैस सप्लाई बाधित होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर सीधा असर पड़ेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही और सचिव उषा शर्मा ने भी कहा कि होटल और रेस्टोरेंट उद्योग शहर की अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो हजारों लोगों को रोजगार देता है। ऐसे में गैस सप्लाई रुकना चिंताजनक है।
वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश
शास्त्री सर्किल स्थित जैन पोहा सेंटर के संचालक विनय जैन ने बताया कि उनके यहां हर महीने करीब 25 से अधिक सिलेंडर की खपत होती है, लेकिन फिलहाल केवल दो दिन का स्टॉक बचा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कोयला या डीजल भट्टी का उपयोग करना पड़ सकता है, अन्यथा दुकान बंद करने की नौबत भी आ सकती है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *