LOADING

Type to search

भगवान ऋषभदेव जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को

Local

भगवान ऋषभदेव जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को

Share

नगर निगम प्रांगण से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, धर्मसभा व स्वामी वात्सल्य का होगा आयोजन
उदयपुर, 10 मार्च:
समग्र जैन समाज की ओर से श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर युगसृष्टा भगवान श्री ऋषभदेव के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव को ‘प्रथमेश-2026’ के रूप में भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।
सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शान्तिलाल वेलावत ने बताया कि 12 मार्च गुरुवार को नगर निगम प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे टाउन हॉल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सूरजपोल चौराहा, झीनीरेत, मार्शल चौराहा, मंडी की नाल, देहलीगेट और बापू बाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंचेगी।
शोभायात्रा में श्री जिनेन्द्र प्रभु का रथ, हाथी-घोड़े, बग्गियां, बैंड-ढोल तथा 24 से अधिक जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महिला मंडल की ओर से प्रभु जन्मोत्सव की बधाई गीतों के साथ घोष भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
शोभायात्रा के समापन पर नगर निगम प्रांगण स्थित टाउन हॉल में धर्मसभा आयोजित होगी, जिसमें आचार्य संघ एवं आर्यिका संघ के सान्निध्य में प्रवचन होंगे। कार्यक्रम के बाद सभी श्रावक-श्राविकाओं के लिए स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *