महिला सशक्तिकरण का संदेश देती ‘शक्ति ऑन व्हील्स’ कार रैली उदयपुर पहुंची
Share
रोटरी क्लबों ने किया स्वागत, अजमेर के लिए हुई रवाना
उदयपुर, 10 मार्च: महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से रोटरी प्रांत 3056 के रोटरी क्लब पर्ल की ओर से जयपुर से रवाना की गई ‘शक्ति ऑन व्हील्स’ कार रैली सोमवार रात उदयपुर पहुंची। यहां शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रैली में शामिल महिलाओं का भव्य स्वागत किया।
प्रोजेक्ट चेयरपर्सन डॉ. ऋतु वैष्णव ने बताया कि पीडीजी निर्मल सिंघवी, पूर्व प्रांतपाल डॉ. निर्मल कुणावत और डीजीएन दीपक सुखाड़िया सहित रोटरी क्लब उदयपुर, उदय, वसुधा और मीरा के पदाधिकारियों ने झंडी दिखाकर रैली को आगे के लिए रवाना किया।
रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि यह रैली जयपुर से शुरू होकर कोटा, मालपुरा, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा होते हुए उदयपुर पहुंची। इसके बाद रैली पाली, अजमेर और दौसा होते हुए पुनः जयपुर पहुंचेगी।
इस अवसर पर सचिव विनीत दमानी, डॉ. सीमा सिंह, रेखा सोनी, मुकेश गुरानी, ऐश्वर्या सिंह, शरद राठौड़, यश कुनावत, कविता बलदवा, शालिनी भटनागर, अशोक वीरवाल और अनीता सहित अनेक रोटरी सदस्यों ने सहयोग किया।
