LOADING

Type to search

बांसवाड़ा पासपोर्ट सेवा केंद्र को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Local

बांसवाड़ा पासपोर्ट सेवा केंद्र को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Share

पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, एहतियातन बिल्डिंग खाली करवाई
बांसवाड़ा, 11 मार्च:
बांसवाड़ा के मुख्य डाकघर भवन में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बुधवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा एहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग खाली करवा दी गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी पासपोर्ट कार्यालय और एसबीआई बैंक को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। उस दिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घंटों तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
बुधवार को दोबारा धमकी मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया और डाकघर परिसर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
चूंकि पासपोर्ट सेवा केंद्र और मुख्य डाकघर एक ही भवन में संचालित होते हैं, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराया गया। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *