LOADING

Type to search

भगवान ऋषभदेव जन्म व तप कल्याणक महोत्सव आज

Local

भगवान ऋषभदेव जन्म व तप कल्याणक महोत्सव आज

Share

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत, टाउन हॉल में धर्मसभा होगी आयोजित
उदयपुर, 11 मार्च:
समग्र जैन समाज की ओर से श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव ‘प्रथमेश-2026’ गुरुवार 12 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं और टाउन हॉल परिसर को सजाया गया है।
सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने बताया कि सुबह 7 बजे नगर निगम प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शहर में लगभग 20 स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
समाज के प्रमुख महेंद्र टाया ने बताया कि शोभायात्रा में जिनेंद्र प्रभु का रथ, हाथी, घोड़े, बग्गियां, बैंड और ढोल के साथ 51 से अधिक पिच्छीधारी संतों का संघ तथा बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगी। महिला मंडल की ओर से 24 से अधिक जीवंत झांकियां और घोष दल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
शोभायात्रा टाउन हॉल से शुरू होकर सूरजपोल, झीनीरेत, मार्शल चौराहा, मंडी की नाल, देहलीगेट और बापू बाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंचेगी। इसके बाद टाउन हॉल में धर्मसभा आयोजित होगी, जिसमें आचार्य एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में धर्मोपदेश दिए जाएंगे तथा अंत में स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *