LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में मछली पकड़ते समय बम फटा

Local

बांसवाड़ा में मछली पकड़ते समय बम फटा

Share

25 वर्षीय युवक के हाथ की हथेली उड़ गई, छह दिनों में तीसरी घटना
बांसवाड़ा, 3 नवम्बर(विजन 360 न्यूज डेस्क): जिले में अवैध बारूदी टोटा फटने की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम को लोहारिया थाना क्षेत्र की लसाड़ा माही नदी में मछली पकड़ने गए 25 वर्षीय लोकेश पुत्र वालजी बस्सी के हाथ में टोटा फट गया। हादसे में उसके हाथ की हथेली उड़ गई और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
परिजन और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। लोकेश को पहले गनोड़ा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी अस्पताल, बांसवाड़ा रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसे वार्ड में भर्ती किया।
जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि मत्स्य विभाग की निगरानी जारी है और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने कहा कि अवैध बारूद संग्रह और बिक्री करने वालों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छह दिनों में तीसरी घटना
1 नवम्बर: पीपलवा तालाब में युवक के हाथ में टोटा फटने से गंभीर चोटें, एक आंख और हथेली के चीथड़े उड़ गए।
29 अक्टूबर: उमराई बड़लिया गांव में युवक के दोनों हाथों में बम फटने से चीथड़े उड़ गए।
19 सितंबर: खमेरा थाना क्षेत्र के सवनिया ग्राम पंचायत में युवक के हाथ में बारूदी बम फटा, लेकिन जान बच गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *