LOADING

Type to search

MD फैक्ट्री से जुड़ी अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

Local

MD फैक्ट्री से जुड़ी अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

Share

प्रतापगढ़, 4 फरवरी: प्रतापगढ़ शहर में एमडी ड्रग फैक्ट्री से जुड़ी एक अवैध इमारत को नगर परिषद ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। किराणा दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में संचालित इस फैक्ट्री का खुलासा हाल ही में पुलिस कार्रवाई के दौरान हुआ था। नगर परिषद की इस सख्त कार्रवाई से अवैध निर्माण और नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया है।
शहर कोतवाल शंभु सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि जिस भवन में एमडी निर्माण का अवैध धंधा चल रहा था, वह पूरी तरह बिना अनुमति के बनाया गया था। न तो निर्माण स्वीकृति ली गई थी और न ही नगर परिषद के नियमों का पालन किया गया। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध इमारत को जमींदोज कर दिया।
गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस ने 1 फरवरी को पानी की टंकी के पास स्थित किराणा दुकान और गोदाम में दबिश देकर एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से 106 ग्राम एमडी, करीब 114 किलो 750 ग्राम केमिकल, 7 प्लास्टिक जरीकेन और ड्रग निर्माण का पूरा सेटअप बरामद किया था।
हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े ठिकानों पर इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *